Shimla News: राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में वायरल बुखार की शिकायत लेकर आए दो पेशेंट्स की मेडिकल जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एक मरीज की तबीयत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अस्पताल में दूसरा मरीज भर्ती, पुराने कोविड वार्ड को बनाया गया स्पेशल सेंटर
अस्पताल प्रशासन के अनुसार दूसरे पीड़ित मरीज का डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज लगातार जारी है। वायरस का इन्फेक्शन अन्य लोगों में न फैले, इसलिए मेडिकल मैनेजमेंट ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुराने कोविड वार्ड को डेडिकेटेड स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया है ताकि मरीजों को अलग रखकर सही इलाज मिल सके।
टांडा मेडिकल कॉलेज और राजधानी दिल्ली में भी तेजी से बढ़ रहे हैं मामले
प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज में भी बीते बुधवार को स्वाइन फ्लू के चार पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति अधिक गंभीर है, जहां पिछले 24 घंटों में एच1एन1 वायरस के 166 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कुल केसेज का आंकड़ा बढ़कर 2612 पहुंच चुका है।