ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कार्यों की सूची का किया विस्तार, 47 नए कार्य जुड़ने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Share

- Advertisement -

National News: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वीबी-जी राम जी योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की सूची का दायरा बढ़ा दिया है। अब कार्यों की संख्या 328 से बढ़कर 375 हो गई है। इस नए संशोधन में 47 नए कार्य शामिल किए गए हैं, जिससे ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका और आपदा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।

बुनियादी ढांचे और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा और स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। नए कार्यों में ग्रामीण बस स्टैंड, पार्किंग शेड, दिव्यांगजनों के लिए रैंप और सड़कों के किनारे गार्ड रेल का निर्माण शामिल है। इससे गांव स्तर पर परिवहन व्यवस्था काफी सुरक्षित और सुगम बनेगी।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए मिनी आटा चक्की, हथकरघा और बांस शिल्प जैसी प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को जोड़ा गया है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनुपयोगी बोरवेल के लिए निस्पंदन कक्ष, हॉट प्रेस जैव-अपघटनीय इकाइयां और हरित आवरण बढ़ाने के लिए मियावाकी पद्धति से पौधारोपण को बढ़ावा दिया जाएगा।

आपदा प्रबंधन और बाढ़ सुरक्षा पर विशेष फोकस

आपदा न्यूनीकरण को ध्यान में रखते हुए गांवों में बाढ़ सुरक्षा दीवारों और विभिन्न प्रकार की रिटेनिंग वॉल के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इनमें मिट्टी, पत्थर, गेबियन और आरसीसी तकनीक से बनने वाली दीवारें शामिल हैं। इसके साथ ही भू-संरक्षण के लिए समतल व उच्च भूमि बेंच सोपान का निर्माण भी कराया जाएगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News