सुजानपुर में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- मंत्रिमंडल नहीं बल्कि मित्रमंडल चला रहा है प्रदेश

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को हमीरपुर के सुजानपुर में कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनभावनाओं के विपरीत काम कर रहे हैं। राज्य में मंत्रिमंडल के बजाय मित्रमंडल फैसले ले रहा है और सरकार सिर्फ कुर्सी बचाने के खेल में जुटी हुई है।

पंचायतीराज संस्थाओं के सम्मान और सुप्रीम कोर्ट की लड़ाई का किया जिक्र

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाएं लोकतंत्र की नींव हैं। वर्तमान सरकार ने इन चुनावों को रोकने की पूरी कोशिश की और जनप्रतिनिधियों का अपमान किया। भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी संघर्ष लड़कर इन लोकतांत्रिक चुनावों का सफल आयोजन सुनिश्चित कराया है।

चुनाव नतीजों में भाजपा का दबदबा और कांग्रेस में आंतरिक कलह

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा में गुटबाजी तलाशते रहे, जबकि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने दावा किया कि 11 में से 10 जिला परिषदों और 3 नगर निगमों में भाजपा विचारधारा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई। प्रदेश के 80 फीसदी जनप्रतिनिधि भाजपा के साथ हैं, जबकि कांग्रेसी नेता दिल्ली दौड़कर कुर्सी खिसकाने में लगे हैं।

पूर्व सरकार की योजनाओं की तुलना और कर्ज वृद्धि पर उठाए गंभीर सवाल

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ढाई हजार से अधिक जनहितैषी संस्थान बंद कर दिए। भाजपा सरकार ने 5 हजार किलोमीटर सड़कें बनाईं और वृद्धावस्था पेंशन आयु घटाकर 60 वर्ष की थी। सुक्खू सरकार ने महज साढ़े तीन साल में 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लिया, जिससे कुल कर्ज बढ़कर 1.20 लाख करोड़ पार पहुंच चुका है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News