नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद मंडी प्रशासन की बड़ी पहल, फंसे लोगों की मदद के लिए बनाया गया विशेष हेल्पडेस्क

Share

- Advertisement -

Mandi News: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए विशेष कदम उठाया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के जरिए एक समर्पित हेल्पडेस्क शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य नेपाल में फंसे या लापता स्थानीय लोगों के परिवारों को त्वरित सहायता और राहत पहुंचाना है।

अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने बताया कि यदि मंडी जिले का कोई नागरिक नेपाल में फंसा, लापता या संपर्क से बाहर है, तो परिजन तुरंत जानकारी दें। परिवार आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077, लैंडलाइन नंबर 01905-226201 से 226204, मोबाइल नंबर 85447-71889 या ईमेल ddma-man-hp@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन प्राप्त विवरण को तुरंत संकलित कर संबंधित उच्च अधिकारियों के साथ साझा करेगा। इससे नेपाल में फंसे लोगों की तलाश, राहत और बचाव कार्य समय पर सुनिश्चित किए जा सकेंगे। परिजनों के पास नजदीकी एसडीएम कार्यालय में भी सीधे जाकर सूचना जमा करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने भरोसा दिया कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने परिजनों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने की स्थिति में बिल्कुल भी देर न करें और जल्द से जल्द जानकारी दें।

🚨 नेपाल बाढ़ में क्या मंडी का कोई अपना फंसा है? जिला प्रशासन ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पडेस्क नंबर, जानें मदद पाने का तरीका 📞 #NepalFlood #MandiNews #HimachalPradesh #EmergencyHelp #Helpline

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News