मंडी के गोहर में बीडीओ पवन कुमार तत्काल प्रभाव से निलंबित, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी पर गिरी गाज

Share

- Advertisement -

Mandi News: मंडी जिले के गोहर विकास खंड से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। ग्रामीण विकास विभाग ने गोहर के खंड विकास अधिकारी पवन कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध निर्देशों का पालन और समय पर क्रियान्वयन न करने पर यह सख्त कदम उठाया गया है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, शिमला तय हुआ मुख्यालय

विभाग ने अधिकारी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1965 के नियम 10 के तहत कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान पवन कुमार का मुख्यालय ग्रामीण विकास विभाग निदेशालय शिमला रहेगा। उन्हें उच्च अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।

पंचायत सचिवों के तबादले और मेले से जुड़ रही चर्चा

गोहर की बासा और सेरी पंचायतों के दो सचिवों के तबादले और कार्यभार न सौंपने के मामले को भी इस कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ ही ख्योड़ नलवाड़ मेले के दौरान हुई इस कार्रवाई पर नाचन विधायक विनोद कुमार ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया, हालांकि आधिकारिक आदेश में सिर्फ निर्देशों की अवहेलना दर्ज है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News