एलपीयू जालंधर में हिंसा और तोड़फोड़ मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन, हिमाचल के मंडी से नाबालिग बीटेक छात्र हिरासत में लिया

Share

- Advertisement -

Mandi News: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में हुए हिंसक हंगामे के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी छात्र पर यूनिवर्सिटी कैंपस में उपद्रव मचाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा है।

कैंपस में रखे डमी विमान पर चढ़कर मचाया था उपद्रव

गत दिनों एलपीयू परिसर में हुए उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति काफी बिगड़ गई थी। इसी दौरान इस नाबालिग छात्र ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शनी के लिए रखे एक मॉडल विमान पर चढ़कर भारी हुड़दंग मचाया था। कानून व्यवस्था बिगाड़ने और भीड़ को उकसाने के कारण यह छात्र पुलिस जांच के दायरे में आ गया था।

गुप्त सूचना पर पंजाब पुलिस ने मंडी में की छापेमारी

पंजाब पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि घटना के बाद आरोपी छात्र हिमाचल में अपने घर लौट आया है। इसके बाद जालंधर से आई विशेष पुलिस टीम ने मंडी स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा और संयुक्त ऑपरेशन में उसे पकड़ लिया। चर्चा है कि छात्र के पिता मंडी के एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत हैं।

पकड़ा गया छात्र एलपीयू में इंजीनियरिंग बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में यूनिवर्सिटी में छात्राओं से दुष्कर्म के कथित आरोपों को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान भीड़ हिंसक हो गई थी, जिसमें पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ सहित कैंपस की निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News