Rampur News: सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना (नोगली) रामपुर बुशहर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र में उच्च शिक्षा, शैक्षणिक सुविधाओं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
डॉ. मुकेश कुमार ने संस्थान से जुड़े खराब रास्ते की समस्या को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के सामने रखा। उन्होंने इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से बातचीत कर उनकी बातें सुनीं और शिक्षा विभाग में आने वाले नए शिक्षक पदों पर नियुक्तियों को लेकर आश्वस्त किया।
मुख्यमंत्री ने कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज से बीएड और एमएड प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फीस में छूट दी जाती है। इसके अलावा अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यान से सुना। इस दौरान बालना-नालटीनाल महिला मंडल, उपप्रधान रोनित गौतम, चैन लाल, शेर सिंह, समर, धर्म दास, अनीता मौजूद रहे। साथ ही सर्वपल्ली संस्थान से राजेंद्र सदरेट, डॉ. आशा भारद्वाज, रंजीत नेगी, ऐश्वर्या, मदन मोहन, अजय स्नेही, यशवंत, मोनिका, हेमलता, मीनाक्षी, दीपक, बीनाक्षी, पूजा, कौशल्या, दीक्षित और गोविंद भी उपस्थित थे।