हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग शुरू, चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने किया आधुनिक प्रणाली का उद्घाटन

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने बुधवार को कोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और एक आधुनिक वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम की शुरुआत की। अधिकारियों ने बताया कि इस डिजिटल पहल के साथ ही हाई कोर्ट देश का 10वां ऐसा संस्थान बन गया है।

न्यायिक व्यवस्था को पारदर्शी और सुलभ बनाने की पहल

उद्घाटन भाषण में चीफ जस्टिस ने कहा कि यह सिर्फ तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था को सुलभ बनाने का प्रयास है। कार्यवाही के सीधे प्रसारण से कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और न्यायिक प्रणाली पर जनता का विश्वास मजबूत होगा। पहाड़ी और दुर्गम इलाकों के कारण यह तकनीक वकीलों, छात्रों और आम नागरिकों के लिए काफी मददगार साबित होगी।

संवेदनशील मामलों की गोपनीयता और मजबूत सुरक्षा उपाय

चीफ जस्टिस ने स्पष्ट किया कि वैवाहिक मामलों, बच्चों और यौन अपराध पीड़ितों से जुड़े मामलों में गोपनीयता रखी जाएगी। ऐसे संवेदनशील मामलों में व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इसके साथ ही लाइव प्रसारण की अनधिकृत रिकॉर्डिंग, नकल या गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए हाई कोर्ट प्रशासन ने कड़े साइबर सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News