पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के यात्रियों से किया संवाद, वडनगर और काशी के रिश्ते को बताया अनमोल

Share

- Advertisement -

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकली ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के यात्रियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। उन्होंने यात्रियों के निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। दोनों ऐतिहासिक शहरों के प्रति अपने गहरे व्यक्तिगत जुड़ाव को भी साझा किया।

जन्मभूमि और कर्मभूमि के आध्यात्मिक रिश्ते का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि वडनगर उनकी जन्मभूमि है और काशी उनकी कर्मभूमि है। दोनों शहरों का इतिहास एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। उन्हें वडनगर में हाटकेश्वर महादेव और काशी में बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद मिला है। यात्रा के सेवा अभियानों को देखकर उन्होंने खुद को यात्रियों से पूरी तरह जुड़ा महसूस किया।

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य पर दिया जोर

पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति और चुनाव अपनी जगह हैं, लेकिन असल मकसद राष्ट्र निर्माण का होना चाहिए। आयुष्मान योजना जैसी बड़ी पहल इसी सेवा भाव का परिणाम हैं। उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका को रीढ़ और भविष्य का मुख्य आधार बताया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News