हिमाचल सचिवालय के नए भवन में शिफ्ट हुआ सीएम कार्यालय, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुरू किया कामकाज

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू दो साल के लंबे इंतजार के बाद अब सचिवालय के नए भवन से सरकार चलाएंगे। सोमवार 21 सितंबर को सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नए मुख्यमंत्री कार्यालय भवन का शुभारंभ किया गया, जिसके साथ ही वहां से नियमित प्रशासनिक कामकाज शुरू हुआ।

उद्घाटन से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री ने खुद नए परिसर का दौरा करके तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया था। सीएम कार्यालय वाला हिस्सा पूरी तरह तैयार कर लिया गया है, जबकि कुछ कमरों में फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। इस छह मंजिला नए प्रशासनिक भवन को अलर्जली फेज-टू नाम दिया गया है।

सचिवालय में जगह की कमी और पार्किंग की समस्या होगी दूर

इस आधुनिक भवन के शुरू होने से सचिवालय परिसर में लंबे समय से चली आ रही जगह की किल्लत समाप्त होगी। इसके साथ ही वहां पार्किंग की बड़ी समस्या से भी राहत मिलेगी। पिछले करीब छह महीनों से जारी निर्माण कार्य के चलते मुख्यमंत्री सचिवालय में नियमित रूप से नहीं बैठ पा रहे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री का कामकाज उनके सरकारी आवास ओक ओवर और सचिवालय के एक छोटे कमरे से संचालित हो रहा था। अब नए ब्लॉक के विधिवत संचालन से सचिवालय में मुख्यमंत्री की नियमित मौजूदगी फिर से बहाल हो गई है, जिससे अधिकारियों और जनता दोनों को सीधा लाभ मिलेगा।

छह मंजिला भवन में नीचे पार्किंग, ऊपर होंगे प्रमुख प्रशासनिक दफ्तर

अलर्जली फेज-टू भवन की सबसे निचली तीन मंजिलों में मंत्रियों और उच्चाधिकारियों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। एक पूरी मंजिल मुख्य सचिव और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आरक्षित रखी गई है, जिससे प्रशासनिक समन्वय आसान होगा।

दूसरी मंजिल पर सामान्य प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का कार्यालय स्थापित किया गया है। इसके अलावा गृह विभाग के प्रशासनिक सचिव, सीएम के निजी प्रधान सचिव और संबंधित अन्य स्टाफ के बैठने की पुख्ता व्यवस्था भी इसी तल पर सुनिश्चित की गई है।

Himachal Secretariat new building, CM Sukhvinder Sukhu office, Ellerslie Phase 2 Shimla, Oak Over Shimla Secretariat, Himachal administrative reforms

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News