ऊना के अंब स्थित आईटीआई परिसर में मिला 65 वर्षीय चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी

Share

- Advertisement -

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित एक आईटीआई कैंपस में 65 साल के सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

यह मामला अंब पुलिस स्टेशन के तहत टकारला मोड़ पर मौजूद ऑप्टेक आईटीआई कैंपस का है। मृतक की पहचान धंधड़ी गांव के रहने वाले धर्म चंद के रूप में की गई है। वह लंबे समय से इसी संस्थान में बतौर गार्ड अपनी ड्यूटी दे रहे थे।

अचानक हार्ट अटैक आने की जताई जा रही आशंका

सोमवार की सुबह संस्थान परिसर में गार्ड का शव पड़ा देखा गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को कॉल की गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि उनकी मौत अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस के मुताबिक असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News