झारखंड में 17वें दिन भी जारी रहा छात्रों का उग्र आंदोलन, बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी

Share

- Advertisement -

Ranchi News: झारखंड में छात्रों का आंदोलन सोमवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गया है। छात्रों ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया है, जिसके चलते पूरे रांची शहर को छावनी में बदल दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 1,500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों की मदद से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर कंटीले तारों से कड़ी बैरिकेडिंग की गई है।

प्रशासन के कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद प्रदर्शनकारी छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। कई जगहों पर छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस वजह से रांची में प्रशासन और छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

सरकार ने दावा किया है कि छात्रों की अधिकांश मांगें मान ली गई हैं। हालांकि, आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। छात्र अपनी सभी मांगों को पूरा कराने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News