फ्लाईदुबई विमान हादसे को टालने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत पर बड़ा अपडेट, सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

Share

- Advertisement -

Riyadh News: सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट में जान पर खेलकर यात्रियों को बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार का स्वास्थ्य अपडेट जारी किया है। दूतावास के अनुसार पायलट की हालत फिलहाल स्थिर है। उनका उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक शहर स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सऊदी अरब में मौजूद भारतीय मिशन कैप्टन मच्छार की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में दूतावास ने कहा कि वे डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। मिशन ने कैप्टन मच्छार के परिजनों से भी बात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान सह-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी सह-पायलट विमान को क्रैश कराने की कोशिश कर रहा था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों ने हमलावर को काबू कर लिया।

विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से तेल अवीव भेजा गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हमलावर सह-पायलट ओमान का नागरिक है। कैप्टन की इस असाधारण बहादुरी की दुनियाभर में तारीफ हो रही है और उन्हें बड़ी त्रासदी टालने का श्रेय दिया जा रहा है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा हीरो बताया। उन्होंने कहा, “असाधारण बहादुरी दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को मेरा सलाम।” नेतन्याहू ने कहा कि घायल होने के बाद भी कैप्टन ने सूझबूझ दिखाकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News