पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने थाची में अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में की शिरकत, विजेता खिलाड़ियों को दिए पुरस्कार

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाची में आयोजित जोनल अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता की विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्रा खिलाड़ियों को ट्रॉफियां और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जयराम ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘खेलो इंडिया’ पहल से गांव-गांव की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बड़ा अवसर मिला है। इस योजना के कारण ही आज हमारे देश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी छात्राओं को पूरी खेल भावना और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने का खास संदेश दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी पैदा करते हैं।

समारोह में शामिल होने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लंबाथाच में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने इलाके के विकास कार्यों और सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की। साथ ही 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News