पाकिस्तान में 1,000 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने दी चेतावनी

Share

- Advertisement -

Lahore News: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों को लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है। देश के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने चेतावनी दी है कि ईंधन संकट गहराने पर पेट्रोल के दाम 1,000 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक जा सकते हैं। उनका यह बयान वैश्विक स्तर पर बढ़ते तेल संकट के बीच आया है।

लाहौर में मीडिया से बातचीत करते हुए अली परवेज मलिक ने बताया कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम पहले ही करीब 50 फीसदी बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप और अमेरिका जैसे विकसित बाजारों में भी ईंधन की लागत तेजी से बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति और बिगड़ने पर घरेलू बाजार पर सीधा असर पड़ेगा।

पश्चिम एशिया में तनाव और तेल आपूर्ति पर संकट

पेट्रोलियम मंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि समुद्री मार्गों पर जोखिम बढ़ने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने हूती विद्रोहियों द्वारा किए जा रहे हमलों की निंदा भी की। सरकार का कहना है कि वह आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

मलिक ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए घरेलू तेल और गैस उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही। पाकिस्तान पहले से ही विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और महंगाई से जूझ रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देश के आयात बिल और आम जनता की जेब पर भारी पड़ सकती है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News