Rome News: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की कैबिनेट ने देश की शिक्षा प्रणाली और सामाजिक एकीकरण को लेकर एक ऐतिहासिक अध्यादेश पारित किया है। इसके तहत इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। साथ ही कक्षाओं में विदेशी छात्रों का कोटा भी तय किया गया है।
विदेशी छात्रों की सीमा तय, अभिभावकों पर लग सकता है जुर्माना
नए नियम के मुताबिक हर कक्षा में इतालवी भाषा में कमजोर या नए आए विदेशी छात्रों की अधिकतम संख्या 30 प्रतिशत तय की गई है। यदि कोई छात्र शैक्षणिक तालमेल बिठाने में असमर्थ रहता है, तो उसके माता-पिता के लिए इतालवी भाषा सीखना अनिवार्य होगा। नियमों की अनदेखी करने पर 1,000 यूरो तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा बनाम विपक्ष का कड़ा विरोध
प्रधानमंत्री मेलोनी ने बुर्का बैन का कड़ा बचाव करते हुए इसे सुरक्षा और मौलिक अधिकारों से जुड़ा मामला बताया है। वहीं विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने इस कदम की आलोचना की है। शिक्षा मंत्री जुसेपे वालदिताइरा ने स्पष्ट किया कि भाषा की रुकावट बच्चों की प्रगति रोकती है, इसलिए यह फैसला एकीकरण के लिए बेहद जरूरी है।