यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में महिला से अश्लील हरकत, क्रू ने नहीं बदली सीट; जांच में जुटी एजेंसियां

Share

- Advertisement -

New York News: यूनाइटेड एयरलाइंस की एक रीजनल फ्लाइट में सह-यात्री द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद क्रू ने सीट बदलने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, लैंडिंग के समय पीड़िता को आरोपी के पास ही बैठाया गया।

शिकायत के बाद भी क्रू ने नहीं की कोई त्वरित कार्रवाई

पच्चीस वर्षीय पीड़िता बच्चों की क्राइसिस थेरेपिस्ट हैं। यह घटना रोचेस्टर से नेवार्क जा रही लगभग एक घंटे की रीजनल फ्लाइट में हुई। महिला के अनुसार, बगल में बैठे पुरुष यात्री ने सरेआम अश्लील कृत्य किया। जब उन्होंने क्रू स्टाफ को सूचना दी, तो सीट खाली न होने की बात कही गई।

महिला उड़ान के दौरान गलियारे में खड़ी रहीं। लैंडिंग की तैयारी के दौरान स्टाफ ने उन्हें वापस उसी सीट पर बैठने को कहा। असहज महसूस करने पर क्रू ने कहा कि केवल तीन से पांच मिनट की बात है। नेवार्क एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भी स्टाफ ने पुलिस को नहीं बुलाया और आरोपी चला गया।

गेट एजेंट का टका सा जवाब, एयरलाइन ने दिया मामूली क्रेडिट

एयरपोर्ट पर जब पीड़िता ने गेट एजेंट से इस लापरवाही पर सवाल पूछा, तो उसने पुलिस में खुद शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने यूनाइटेड एयरलाइंस के साथ फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और एफबीआई में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। एयरलाइन ने ईमेल में इसे मामूली असुविधाजनक व्यवहार करार दिया।

चार सौ डॉलर का टिकट लेने वाली पीड़िता को एयरलाइन ने मुआवजे के तौर पर मात्र सौ डॉलर का क्रेडिट दिया, जिसे उन्होंने अपमानजनक बताया। विवाद बढ़ने पर यूनाइटेड एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि वे इस शिकायत की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, हालांकि अभी कोई नया विवरण साझा नहीं किया जा सकता।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News