नेपाल में बाढ़ पीड़िता के शव से गहने चुराने का वीडियो वायरल होने पर भारी आक्रोश, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

Share

- Advertisement -

Kathmandu News: भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे नेपाल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाढ़ के पानी में बही एक मृत महिला के शव से जेवरात चुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी गुस्सा फैल गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में कम से कम दो लोग महिला के शव को लकड़ी के तख्तों और बालों से पकड़कर खींचते दिखाई दे रहे हैं। शव को किनारे लाने के बाद वे उसके दोनों कानों से सोने की बालियां निकालकर अलग रख लेते हैं। मौके पर मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

मृतका के साथ हुई इस अमानवीय लूटपाट पर सोशल मीडिया यूजर्स कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि शव से बालियां चुराने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े फुटेज का एक हिस्सा भी साझा किया है।

यह शर्मनाक घटना नेपाल में आई हालिया भीषण बाढ़ आपदा के बीच सामने आई है। नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ में करीब 400 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सीमा के दोनों तरफ 1,468 लोग लापता हैं। सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं और भारत अपने लापता 290 नागरिकों को ढूंढने का प्रयास कर रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News