बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, संवैधानिक व्यवस्था के तहत स्पीकर संभालेंगे पद

Share

- Advertisement -

Dhaka News: बांग्लादेश की राजनीति से इस वक्त की बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। बंगभवन के एक भरोसेमंद सूत्र ने एएनआई को बताया कि बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बड़े फैसले की आधिकारिक घोषणा आज ही की जाएगी।

बांग्लादेश के संविधान के नियमों के अनुसार, राष्ट्रपति के इस्तीफा देने के बाद संसद के स्पीकर कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बाद संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए जातीय संसद के सदस्यों द्वारा नए राष्ट्राध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया 90 दिनों में पूरी होगी।

अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में संभाला था पद

मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 24 अप्रैल 2023 को बांग्लादेश के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। उन्हें सत्ताधारी अवामी लीग के उम्मीदवार के तौर पर निर्विरोध चुना गया था। उनका पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2028 में खत्म होना था, लेकिन उन्होंने बीच में ही इस्तीफा दे दिया।

स्थानीय समाचार माध्यमों और जमुना टीवी की रिपोर्टों में पहले ही संकेत दिया गया था कि राष्ट्रपति खराब सेहत की वजह से पद छोड़ सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पत्रकार ज़ुलकर्नाइन साएर के खुलासों के बाद इन राजनीतिक घटनाक्रमों ने काफी जोर पकड़ लिया था।

संविधान के अनुच्छेद 50 और 54 के तहत, औपचारिक इस्तीफा मिलते ही स्पीकर तुरंत कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर काम शुरू करेंगे। इसके बाद जातीय संसद के लिए यह जरूरी होगा कि वह बचे हुए कार्यकाल को पूरा करने के लिए तय समय सीमा में नए राष्ट्रपति का चुनाव करे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News