कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत

Share

- Advertisement -

Kathua News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्थित सेवा-2 पावर प्रोजेक्ट परिसर में सीआईएसएफ के एक जवान ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। मंगलवार को हुए इस खूनी संघर्ष में बल के चार जवानों की मौके पर मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी हड़कंप मच गया है।

असिस्टेंट कमांडेंट और सब इंस्पेक्टर समेत चार जवानों ने गंवाई जान

परियोजना की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने अचानक हथियार निकालकर ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से घायल कर्मियों को तत्काल एनएचपीसी चमेरा-1 के खैरी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और संदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया।

डलहौजी पुलिस पहुंची अस्पताल, क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

घटना की खबर लगते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के अलावा पड़ोसी राज्य हिमाचल के चंबा जिले का पुलिस बल भी तुरंत हरकत में आ गया। डीएसपी डलहौजी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टुकड़ी खैरी अस्पताल पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने संभावित तनाव को देखते हुए अस्पताल और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चिकित्सकों ने चारों जवानों की मौत दर्ज की है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए बसोहली ले जाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में गंभीरता से जुटी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News