संघनेई में बंदरों के हमले से तीन महिलाएं घायल, दहशत में ग्रामीण और डीसी से लगाई मदद की गुहार

Share

- Advertisement -

Una News: संघनेई गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में भारी दहशत है। दो दिन पहले झुंड ने तीन महिलाओं पर अचानक हमला कर उन्हें घायल कर दिया। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी परिजन बेहद चिंतित हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग उठाई है।

वन विभाग के निरीक्षण के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

हमले में बनिता देवी, रक्षा देवी और रोशनी देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पंचायत प्रधान करतार सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौका देखा, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया। विभाग द्वारा टेंडर न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ने से ग्रामीणों में भारी रोष है।

पंचायत प्रधान ने डीसी ऊना से हस्तक्षेप कर वन विभाग को कड़े निर्देश देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मसला बन चुका है। आबादी क्षेत्र में घूम रहे इन खूंखार बंदरों को जल्द पकड़कर दूर नहीं भेजा गया, तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News