उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली के दंगल मैदान को दिए 25 लाख, बाबा बोदल शाह मेले में की घोषणा

Share

- Advertisement -

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली उपमंडल के लोअर भदसाली में बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। गुरुवार को छिंज मेले के समापन समारोह में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की याद में एक लाख रुपये का चेक भी मेला समिति को भेंट किया।

स्थानीय परंपराओं और आधुनिक सुविधाओं के विकास पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छिंज मेले हमारी लोक परंपराओं, सामाजिक जुड़ाव और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देते हैं। सरकार का लक्ष्य हरोली में शिक्षा और खेल के बेहतर अवसर तैयार करना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को आधुनिक सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके। विकास के साथ समृद्ध परंपराओं को बचाए रखना बेहद आवश्यक है।

मेला समिति के अध्यक्ष धर्मपाल और सभी सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की राशि देने पर उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस प्रसिद्ध छिंज मेले में प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। रोमांचक कुश्ती मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक उपस्थित रहे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News