Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित प्रताप नगर में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति और उनका सात साल का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
अम्ब मार्ग पर कार की जोरदार टक्कर से हुआ हादसा
देहलां गांव के निवासी लखविन्द्र अपनी पत्नी मोनिका और सात वर्षीय बेटे तेजस के साथ स्कूटी पर भंजाल जा रहे थे। प्रताप नगर के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों उछलकर सीधे कार के बोनट पर जा गिरे।
घायल बच्चे का निजी अस्पताल में उपचार जारी
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर किया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए बच्चे को निजी अस्पताल ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिससे केस दर्ज नहीं हुआ।