हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को शारदीय नवरात्र में मिलेगा नया कार्यालय, ईलर्जली भवन में बैठकर निपटाएंगे काम

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस शारदीय नवरात्र में अपने नए दफ्तर में कामकाज शुरू करेंगे। राज्य सचिवालय में स्थित नवनिर्मित ईलर्जली फेज-दो भवन में उनका नया कार्यालय बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। इससे दूर-दराज से आने वाले आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने निर्माण प्रगति का विस्तृत निरीक्षण किया। अक्सर मुख्यमंत्री से मिलने आने वाली जनता को पुराने परिसर में स्थान की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था। फरियादियों को सचिवालय के मुख्य द्वार पर घंटों खड़े रहना पड़ता था।

नवनिर्मित दफ्तर में जनता की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां आने वाले नागरिकों के बैठने के लिए पर्याप्त और आरामदायक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, नए परिसर में एक विशाल आधुनिक हाल बनाया गया है, जहां 100 अधिकारी एक साथ बैठकर दो पंक्तियों में समीक्षा बैठकें कर सकते हैं।

राज्य सचिवालय परिसर में प्रशासनिक सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से पहले प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों अनिरुद्ध सिंह और यादवेंद्र गोमा को आर्म्जडेल फेज-दो में नए कार्यालय दिए गए हैं। दोनों मंत्री बीते डेढ़ साल से अपने इन नए दफ्तरों से जनसेवा का कार्य कर रहे हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News