चिंतन शिविर से पहले पीएम मोदी का बड़ा कदम, कामकाज परखने के लिए बनाए मंत्रियों के विशेष समूह

Share

- Advertisement -

Delhi News: केंद्र की एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का आधा सफर पूरा होने के साथ ही केंद्र सरकार कामकाज की समीक्षा में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले हफ्ते होने वाले दो दिवसीय चिंतन शिविर से पहले मंत्रियों के कई विशेष समूह गठित करने के अहम निर्देश जारी किए हैं।

प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार मंत्रियों के छह से अधिक विशेष समूह बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक समूह में आठ-आठ मंत्री शामिल रहेंगे। यह सभी समूह मुख्य रूप से मंत्रियों की कार्यप्रणाली में प्रशासनिक सुधार लाने, जनता से सरकारी संवाद को अधिक असरदार बनाने और कल्याणकारी नीतियों के तेज क्रियान्वयन पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।

सेवा तीर्थ में सजेगा चिंतन शिविर, तय होगा भविष्य का रोडमैप

दो दिनों का यह महत्वपूर्ण चिंतन शिविर राजधानी के सेवा तीर्थ में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले अक्टूबर 2021 में भी ऐसा ही मंथन सत्र आयोजित हुआ था। इस बार भी विभिन्न मंत्रालयों के बीच आपसी तालमेल मजबूत करने और आगामी कार्यकाल के विकास प्राथमिकताओं का ठोस रोडमैप तैयार करने पर विस्तृत चर्चा होगी।

सरकार ने सभी मंत्रालयों से वर्ष 2021 के चिंतन शिविर की सिफारिशों पर अब तक की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही सभी विभागों को अपनी कार्यप्रणाली पर सीधी निगरानी रखने के लिए लाइव डैशबोर्ड बनाने और कर्मचारियों से नियमित संवाद स्थापित कर लगातार फीडबैक लेने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News