हमीरपुर डिग्री कॉलेज में 5 दिवसीय सिविल डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर में सोमवार को पांच दिवसीय सिविल डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ हुआ। आगामी 25 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन सुरक्षा के गुर सिखाना है।

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और कॉलेज के अन्य छात्र बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। हमीरपुर स्थित हिमाचल होमगार्ड की 10वीं बटालियन के मास्टर ट्रेनर्स विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक गुर सिखा रहे हैं।

शिविर के उद्घाटन पर कॉलेज की उप प्राचार्या प्रोफेसर नीलम गुलेरिया ने प्रतिभागियों और ट्रेनर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से युवाओं में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और सेवा भावना मजबूत होती है। उन्होंने छात्रों से पूरे अनुशासन और लगन के साथ सीखने का आह्वान किया।

उद्घाटन समारोह होमगार्ड की 10वीं बटालियन के प्रतिनिधियों और कॉलेज के समन्वयकों की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी डॉ. समजीत सिंह ठाकुर, एनएसएस अधिकारी प्रोफेसर विनोद चंद और प्रोफेसर हर्षा सहित अन्य शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। यह शिविर छात्रों को हर आपात स्थिति के लिए तैयार करेगा।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News