हिमाचल में अब 24 घंटे खुलेंगी दुकानें और होटल, चंबा के व्यापारियों ने सरकारी फैसले का खुलकर किया स्वागत

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रात्रि कारोबार को रफ्तार देने के लिए दुकानों, होटलों, ढाबों और रेस्तराओं को 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी है। सरकार के इस बड़े फैसले का चंबा जिले के व्यापारिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया है। व्यापारियों का मानना है कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी।

पर्यटकों, मरीजों और देर रात के मुसाफिरों को बड़ी राहत

व्यापारियों के अनुसार देर रात प्रतिष्ठान खुले रहने से सफर करने वाले पर्यटकों, अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन तथा जरूरी सामान आसानी से मिल सकेगा। व्यापार मंडल बनीखेत के प्रधान संजीव ठाकुर और चुवाड़ी के प्रधान कुलभूषण धीमान ने कहा कि इस नीति का सबसे ज्यादा लाभ शहरी और प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में मिलेगा।

चालान के खौफ से मुक्ति और नए कारोबारी अवसर

व्यापार मंडल चंबा के प्रधान वीरेंद्र महाजन और होटल व्यवसायियों ने स्पष्ट किया कि पहले देर रात काम करने पर चालान का डर बना रहता था, जिससे अब मुक्ति मिलेगी। ढाबा और फूड जॉइंट संचालक मांग के अनुसार देर तक सेवाएं दे सकेंगे। हालांकि व्यापारियों का यह भी मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात चहल-पहल कम होने से इसका लाभ सीमित रहेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News