एशियाई खेलों में चंबा की धाविका सीमा ने रचा इतिहास, जूता फटने के बावजूद जीता कांस्य पदक

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की धाविका सीमा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों की 10,000 मीटर दौड़ में उन्होंने कांस्य पदक जीता। अंतिम राउंड में जूता फटने के बावजूद सीमा ने हार नहीं मानी और तीसरा स्थान हासिल किया।

मुश्किल परिस्थितियों में भी नहीं टूटने दिया अपना हौसला

रेटा गांव की रहने वाली सीमा पहाड़ की पगडंडियों पर अभ्यास करके इस मुकाम तक पहुंची हैं। फाइनल मुकाबले में वह लगातार टॉप-तीन में बनी हुई थीं। अचानक जूता फटने से उनकी लय जरूर टूटी, लेकिन उन्होंने जज्बा बनाए रखा। सीमा ने देश की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डालकर तिरंगा लहराया।

राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदकों से भरा रहा सफर

सीमा ने मार्च 2026 में 32 मिनट 02.43 सेकेंड का अपना पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड बनाया था। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में गोल्ड जीतकर उन्होंने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2022 और 2023 के राष्ट्रीय खेलों सहित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी उन्होंने कई स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News