हिमाचल प्रदेश के अम्ब में आभूषण शोरूम से डेढ़ लाख रुपये की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Share

- Advertisement -

Amb News: हिमाचल प्रदेश के अम्ब चौक स्थित एक प्रसिद्ध आभूषण शोरूम में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। दो शातिर महिलाओं ने ग्राहक के बैग से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कुठेड़ा खौरला निवासी मंगल सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ गहने खरीदने आए थे। उनके बैग में 50-50 हजार रुपये की तीन गड्डियां रखी हुई थीं। परिवार जब गहने देख रहा था, तभी एक बच्ची के साथ दो महिलाएं उनके पास आकर खड़ी हो गईं।

सोफे पर रखे बैग से निकाली नकदी, चुपचाप निकलीं बाहर

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक महिला ने बड़ी सफाई से सोफे पर रखे बैग की चेन खोली और रुपये निकाल लिए। इसके बाद दोनों महिलाएं बच्ची के साथ बिना किसी शक के शोरूम से बाहर निकल गईं। वहां मौजूद लोगों को लगा कि वे परिवार का ही हिस्सा हैं।

तौलिया देखकर उड़े होश, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

शाम को जब पीड़ित ने बैग देखा तो उसमें केवल तौलिया मिला। पीड़ित तुरंत शोरूम पहुंचे और सीसीटीवी देखकर पुलिस को सूचना दी। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज की मदद से महिलाओं की पहचान की जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News