Kangra News: कांगड़ा जिले के शिक्षित युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर में रोजगार पाने का बेहतरीन मौका सामने आया है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस धर्मशाला की तरफ से विभिन्न श्रेणियों के कुल 45 पदों को भरने के लिए 6 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
इन पदों पर होगी सीधी भर्ती और मिलेगा आकर्षक वेतन
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा पुरुष और महिला फाइनांस एडवाइजर, पार्ट टाइम बिजनेस एसोसिएट और यूनिट मैनेजर के पद भरे जाएंगे। 12वीं पास और ग्रेजुएट युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमों के अनुसार 30,000 से 35,000 रुपये तक मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे श्याम नगर धर्मशाला स्थित यूको बैंक के पास कंपनी कार्यालय में इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
इंटरव्यू के लिए साथ लाने होंगे जरूरी दस्तावेज
साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास कार्य का अनुभव है, वे अपना अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लेकर आ सकते हैं।