वीरभद्र सिंह के नाम पर नई राजनीतिक पार्टी बनाने के प्रयासों पर प्रतिभा सिंह की सख्त आपत्ति, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Share

- Advertisement -

Shimla News: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम और विरासत से जुड़े नामों पर राजनीतिक दल बनाने की कोशिशों पर पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर ऐसे किसी भी नाम से पार्टी पंजीकरण की अनुमति न देने की मांग की है।

‘राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस’ और ‘वीर कांग्रेस’ नाम पर रोक की मांग

प्रतिभा सिंह ने चुनाव आयोग को भेजे पत्र में ‘राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस’ और ‘वीर कांग्रेस’ जैसे नामों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया से उन्हें इन प्रयासों की जानकारी मिली है। किसी को भी राजनीतिक दल बनाने की स्वतंत्रता है, लेकिन परिवार की सहमति के बिना वीरभद्र सिंह के नाम का उपयोग गलत है।

‘राजा’ और ‘बुशहर’ नाम के राजनीतिक इस्तेमाल पर भी विरोध

पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि ‘राजा’, ‘बुशहर’ और ‘राजा बुशहर’ नाम सीधे तौर पर वीरभद्र सिंह की विरासत और ऐतिहासिक रियासत से जुड़े हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि ऐसे नामों अथवा मिलते-जुलते नामों के पंजीकरण की मंजूरी न दी जाए और किसी भी निर्णय से पहले परिवार को सुनवाई का मौका मिले।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News