हरियाणा में इस साल डेंगू के 105 मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने तेज किया जांच अभियान

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: हरियाणा में इस साल अब तक डेंगू के 105 मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि इस बीमारी से अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक 24 मामले झज्जर जिले में सामने आए हैं।

अन्य जिलों की बात करें तो गुरुग्राम और करनाल में 13-13, सोनीपत में 8, महेंद्रगढ़ में 7, चरखी दादरी में 6 तथा फरीदाबाद और सिरसा में 5-5 मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

डेंगू जांच के लिए निजी लैब की फीस 600 रुपये तय

प्रदेश में डेंगू जांच के लिए सरकारी स्तर पर 27 प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। इसके अलावा सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी सैंपल लिए जा रहे हैं। निजी लैब के लिए डेंगू जांच की अधिकतम फीस 600 रुपये तय की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के प्रजनन को रोकने और उनके स्रोतों को खत्म करने के लिए घर-घर विशेष अभियान चलाया है। पिछले 11 वर्षों के आंकड़ों देखें तो राज्य में डेंगू से अब तक कुल 51 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मलेरिया के मामलों में आई कमी, जांच का लक्ष्य पूरा

प्रदेश में इस साल अब तक मलेरिया के 79 मामले मिले हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 202 थी। जून तक 14.50 लाख से अधिक मलेरिया टेस्ट किए जा चुके हैं, जिससे 3 फीसदी के लक्ष्य के मुकाबले 4.66 फीसदी एबीईआर हासिल हुआ है।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में डेंगू के सबसे ज्यादा 11,836 मामले मिले थे। इसके बाद 2022 में 8,996, 2023 में 8,081 और 2024 में 6,469 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन इस साल स्थिति काफी नियंत्रण में है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News