दिल्ली के तिलक नगर में पार्ट-टाइम मॉडल की चाकू से गोदकर हत्या, जिम ट्रेनर पर लगा आरोप, सीसीटीवी में दिखा फरार आरोपी

Share

- Advertisement -

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम मॉडलिंग करने वाली 21 वर्षीय युवती मुस्कान की उसके घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के जिम ट्रेनर इमरान को मुख्य आरोपी बनाया है।

घर में अकेली पाकर युवती पर चाकू से किया हमला

वारदात के समय मुस्कान इमारत की दूसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट में अकेली थी। चीखें सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। तीन बहनों में सबसे छोटी मुस्कान की हत्या की सूचना चंडीगढ़ में रह रही बड़ी बहन को मिली थी।

सीसीटीवी में कैद हुआ भागता हुआ आरोपी, तलाश जारी

घटनास्थल के पास मिले सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में आरोपी इमरान वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। एडिशनल डीसीपी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News