मुंबई हवाई अड्डे से नवी मुंबई शिफ्ट होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस और अदाणी एयरपोर्ट्स की बुलाई बैठक

Share

- Advertisement -

Mumbai News: नागर विमानन मंत्रालय ने मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी एयरलाइंस और अदाणी एयरपोर्ट्स के प्रतिनिधियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

टर्मिनल 1 के नवीनीकरण के चलते उड़ानों में कटौती

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का नवीनीकरण जनवरी 2027 से शुरू होगा। इसके चलते विमानन कंपनियों से 25 अक्टूबर से अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन में एक-तिहाई कटौती करने या उड़ानों को नवी मुंबई शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया गया है। एयरलाइंस ने इस अचानक बदलाव पर गंभीर चिंता जाहिर की है।

दोनों हवाई अड्डे अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के तहत आते हैं। एयरलाइंस की आपत्तियों के बीच कंपनी ने स्पष्ट किया है कि टर्मिनल 1 के नवीनीकरण को लेकर साल 2020 से ही एयरलाइंस के साथ नियमित बातचीत चल रही है। मंत्रालय बैठक में सभी पक्षों की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News