दिल्ली में रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, चोरी का सामान और भारी गांजा बरामद

Share

- Advertisement -

New Delhi News: दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने स्टेशनों पर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की। इस दौरान चोरी हुआ कीमती सामान, 22 किलो से ज्यादा गांजा और 11 लैपटॉप बरामद किए गए हैं। डीसीपी बी भारतरेड्डी ने इसकी पूरी जानकारी दी।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने छह घंटे के अंदर ट्रॉली बैग चोरी की गुत्थी सुलझाई। पीड़ित यात्री बिहार जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर था। बैग में अमेरिकी डॉलर, सोने-चांदी के जेवर और पासपोर्ट थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने शकील खान को गिरफ्तार कर करीब 17.30 लाख रुपये का सामान बरामद किया।

अजमेरी गेट पर गांजे का सप्लायर गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को 22.256 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। जांच के तार ओडिशा के गंजाम से जुड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने वहां जाकर मुख्य सप्लायर कालीस गमंगा को दबोचा। अदालत ने दोनों को रिमांड पर भेजा है।

तीसरी कार्रवाई में रेलवे पुलिस ने ट्रेनों से यात्रियों के लैपटॉप चुराने वाले गिरोह को पकड़ा। ई-एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 लैपटॉप बरामद किए। इनमें से तीन लैपटॉप संबंधित मुकदमों से जुड़े हैं। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले को भी पकड़ लिया।

रेलवे यूनिट की इन सटीक कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रख रही है। त्वरित जांच और सीसीटीवी की मदद से चोरों, तस्करों और लैपटॉप गिरोह पर कड़ा शिकंजा कसा गया है। पुलिस अब इन गिरोहों के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News