Jamui News: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में पीड़िता के माता-पिता ने राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। मुलाकात के दौरान सरकार की त्वरित पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जताते हुए दोषियों के मन में कड़ा डर पैदा करने की मांग की गई।
सरकार ने दिया सुरक्षा और शिक्षा का पूरा भरोसा
पीड़िता की मां ने बताया कि सरकार और पुलिस ने 24 से 48 घंटे के भीतर त्वरित एक्शन लिया है। उपमुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि पीड़िता की पढ़ाई और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी शासन उठाएगा। मां ने भावुक होकर कहा कि जो डर और दर्द उनकी बेटी ने झेला, दोषियों को भी उसी सजा का सामना करना चाहिए।
मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी गठित
यह मामला 19 सितंबर का है, जब कोचिंग से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ बदसलूकी की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर एसआईटी बनाई गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत अन्य आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत दबोच लिया है।
