हिमाचल के अस्पतालों में सिफारिश पर नहीं जरूरत के आधार पर होगी डॉक्टरों की तैनाती, भर्ती प्रक्रिया शुरू

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए तैनाती व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब कर्मचारियों को मनपसंद स्टेशनों के बजाय उन अस्पतालों में भेजा जाएगा, जहां डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सबसे ज्यादा जरूरत होगी।

जनजातीय और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा जोर

सरकार की प्राथमिकता जनजातीय और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करना है। नई नियुक्तियों से मिलने वाले कर्मियों को इन संवेदनशील इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाएगा। नर्सिंग और पैरामेडिकल कर्मियों की नियुक्ति में भी संस्थानवार जरूरत को ध्यान में रखा जाएगा।

450 से ज्यादा डॉक्टरों और नर्सों के पदों पर चल रही भर्ती

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 200 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके बाद 250 अन्य पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही नर्सों के रिक्त पदों को भरने का काम भी तेज हो गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि भर्ती और तैनाती में किसी तरह की सिफारिश नहीं चलेगी।

बड़े अस्पतालों पर घटेगा मरीजों का दबाव, सचिव ने की पुष्टि

स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने स्पष्ट किया कि जरूरत आधारित तैनाती से प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुधरेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में उचित इलाज मिलने से जिला और राज्य स्तरीय बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा और आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News