हिमाचल की सेब मंडियों में नियमों की अनदेखी पर 12 आढ़तियों के कटे चालान, भुगतान न करने पर रद्द होंगे लाइसेंस

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल में सेब सीजन के बीच नियमों की अनदेखी करने वाले आढ़तियों पर मंडी समितियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। विपणन बोर्ड के आदेश पर शिमला और सोलन में विशेष जांच अभियान चला। नियमों के उल्लंघन पर 12 कमीशन एजेंटों के चालान किए गए। अधिकारियों ने साफ किया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

किसानों को समय पर भुगतान नहीं करने पर रद्द होगा लाइसेंस

कृषि उपज विपणन अधिनियम के तहत मंडी में फसल बिकते ही आढ़ती को किसान को बिक्री राशि का तत्काल भुगतान करना अनिवार्य है। यदि कोई आढ़ती समय पर भुगतान नहीं करता है तो उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। एपीएमसी सोलन ने सात और शिमला ने पांच आढ़तियों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की।

यूनिवर्सल कार्टन में ग्रेडिंग और हेल्पलाइन पर करें शिकायत दर्ज

मंडी बोर्ड ने बागबानों से अपील की है कि वे अपनी उपज सिर्फ यूनिवर्सल कार्टन में लाएं और नियमों के तहत ग्रेडिंग करवाएं। किसी भी तरह की गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन पर किसान व्हाट्सएप नंबर 9459172727 या हेल्पलाइन 1100 पर सीधे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिसपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News