देश के सबसे ऊंचे रूट पर थमे पहिए, एचआरटीसी की दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा सर्दियों के चलते बंद

Share

- Advertisement -

Keylong News: हिमाचल पथ परिवहन निगम ने देश के सबसे लंबे और ऊंचे दिल्ली-केलांग-लेह रूट पर बस सेवा बंद कर दी है। सर्दियों की दस्तक को देखते हुए केलांग डिपो ने 15 सितंबर से यह निर्णय लिया। करीब साढ़े तीन महीने चलने के बाद इस लोकप्रिय सेवा को अगले साल तक के लिए स्थगित किया गया है।

990 किलोमीटर लंबा सफर और चार खतरनाक दर्रों से गुजरती है बस

दिल्ली के कश्मीरी गेट से लेह तक का यह रूट लगभग 990 किलोमीटर लंबा है। इस सफर का किराया निगम ने 1,839 रुपये तय किया था। अटल टनल से होकर गुजरने वाली यह बस बारालाचा ला, नाकी ला, लाचुंग ला और तांगलांग ला जैसे दुनिया के चार सबसे ऊंचे एवं जोखिम भरे दर्रों को पार करती है।

सर्दियों में बर्फबारी की आशंका, गर्मियों में दोबारा शुरू होगी सेवा

केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने पुष्टि की कि 15 सितंबर से लेह-दिल्ली सेवा बंद कर दी गई है। इस फैसले से पर्यटकों, स्थानीय निवासियों और सेना के जवानों को परेशानी होगी। फिलहाल मार्ग पर अन्य वाहन चल रहे हैं, लेकिन एचआरटीसी की यह सस्ती बस सेवा अब अगली गर्मियों में ही बहाल होगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News