नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर जा रहे 400 तीर्थयात्री लापता, अधिकांश भारतीय

Share

- Advertisement -

Kathmandu News: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले करीब 400 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूट गया है। संपर्क से बाहर हुए लोगों में ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं, जबकि इनमें 93 नेपाली यात्री भी शामिल बताए जा रहे हैं।

काठमांडू स्थित टूर ऑपरेटर के अनुसार, बुधवार को करीब 390 तीर्थयात्री नेपाल-चीन सीमा पार कर तिब्बत में प्रवेश करने वाले थे। दोपहर तक गिने-चुने लोगों को छोड़कर बाकी यात्रियों से कोई संपर्क नहीं हो सका है। सीमा पार करने की तैयारी के दौरान ही इलाके में अचानक बाढ़ आ गई।

कई प्रमुख ट्रेवल एजेंसियों के यात्री प्रभावित

ये सभी श्रद्धालु अलग-अलग ट्रेवल एजेंसियों के जरिए यात्रा कर रहे थे। इसमें सम्राट टूर्स के 71, ट्रेकर्स सोसाइटी के 92, हिमालयन ग्लेशियर के 62 और लीफ हॉलिडेज के 55 ग्राहक शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य छोटी एजेंसियों के यात्री भी इस प्राकृतिक आपदा के चलते रास्ते में फंस गए हैं।

बाढ़ के कारण रसुवागढ़ी इलाके में बस्तियों और प्रमुख बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। नेपाल-चीन सीमा पर सड़कें टूटने से तिब्बत जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। नेपाल की ट्रैकिंग एजेंसी एसोसिएशन यात्रियों से लगातार संपर्क साधने और राहत पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News