कनाडा में धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर महिला से यौन उत्पीड़न, न्यूयार्क के हिंदू पुजारी राजेंद्रनाथ दुधनॉथ महाराज गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Oshawa News: कनाडा के ओशावा शहर से अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। डरहम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यूयार्क निवासी 50 वर्षीय हिंदू पुजारी राजेंद्रनाथ दुधनॉथ महाराज को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।

बुरी आत्माओं का झांसा देकर सुनसान जगह पर अपराध

पुलिस जांच के अनुसार पीड़ित परिवार ने धार्मिक पूजा के लिए पुजारी को घर बुलाया था। अनुष्ठान के दौरान आरोपी ने महिला को विश्वास में लिया कि उस पर बुरी आत्माओं का साया है। इसके बाद विशेष गुप्त पूजा का झांसा देकर वह उसे सुनसान स्थान पर ले गया और घिनौनी वारदात की।

पुलिस ने अन्य पीड़िताओं से आगे आने की अपील की

पीड़िता की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उस पर यौन उत्पीड़न की धाराएं लगाई हैं। जांच अधिकारियों को अंदेशा है कि आरोपी ने पहले भी अन्य महिलाओं को निशाना बनाया होगा। पुलिस ने संभावित अन्य पीड़ितों से तुरंत संपर्क करने की सार्वजनिक अपील जारी की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News