जयपुर में ब्लिंकइट और ज़ेप्टो के डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, भारी मात्रा में खराब सामान नष्ट

Share

- Advertisement -

Jaipur News: त्वरित डिलीवरी सेवा देने वाली कंपनियों ब्लिंकइट और ज़ेप्टो के डार्क स्टोर्स पर जयपुर में खाद्य सुरक्षा टीमों ने आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री और तय मानकों के विपरीत रखे गए 2,350 से अधिक डेयरी उत्पादों के पैकेट मौके पर नष्ट कराए गए।

जगतपुरा स्थित ज़ेप्टो स्टोर पर तापमान मानकों का उल्लंघन

जगतपुरा में ज़ेप्टो के डार्क स्टोर पर दूध, दही और छाछ के करीब 1,550 पैकेट तय तापमान के बजाय 6 से 14 डिग्री सेल्सियस पर मिले। अधिकारियों ने अमूल और सारस के इन पैकेटों के अलावा सात किलो एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री नष्ट कराई। स्टोर में गंदगी और पान मसाला थूकने के निशान भी पाए गए।

आदर्श नगर में ब्लिंकइट स्टोर का तापमान मिला 32 डिग्री सेल्सियस

आदर्श नगर स्थित ब्लिंकइट स्टोर के कोल्ड रूम का तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस पाया गया, जहां अमूल बटर, दूध पाउच और जूस समेत 800 पैकेट खराब मिले। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के अनुसार रामनगरिया गोदाम में भी लापरवाही मिली। दोनों स्थानों से खाद्य सामग्री के सैंपल जांच हेतु लैब भेजे गए हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News