बीकानेर में देर रात घर का गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू कार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Share

- Advertisement -

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर स्थित खटूरिया कॉलोनी में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार घर का मुख्य गेट तोड़कर सीधे अंदर जा घुसी। कार ने परिसर में खड़ी दूसरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, घर के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।

यह पूरी दर्दनाक घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार कार मुख्य गेट को तोड़ते हुए घर के अंदर दाखिल होती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गैराज में खड़ी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और घर का भारी दरवाजा टूटकर गिर गया।

घर में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बचे

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, देर रात हुआ यह हादसा किसी बड़ी जनहानि में बदल सकता था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार का कोई भी सदस्य गाड़ी के रास्ते में नहीं आया और सभी सुरक्षित रहे। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने के सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News