मुंबई के भांडुप में 10वीं मंजिल से नीचे गिरी महिला पेड़ की टहनियों में फंसी, फायर ब्रिगेड ने बचाई जान

Share

- Advertisement -

Mumbai News: मुंबई के भांडुप इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक रिहायशी इमारत की 10वीं मंजिल से गिरी 26 वर्षीय महिला जमीन पर गिरने के बजाय पेड़ की डालियों में अटक गई। फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

सोसाइटी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को नीचे उतारा

यह पूरी घटना भांडुप वेस्ट स्थित तुलशेतपाड़ा की सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में सुबह करीब 9:32 बजे हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे। टीम ने हुक वाली विशेष सीढ़ी की मदद से पेड़ पर फंसी महिला तक पहुंचकर उसे सावधानीपूर्वक नीचे सुरक्षित उतारा।

हादसे में घायल महिला की पहचान 26 वर्षीय प्रतीक्षा हिवराले के रूप में हुई है, जिनकी शादी केवल 4 महीने पहले हुई थी। नीचे उतारने के तुरंत बाद उन्हें प्राइवेट एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। महिला के बाएं पैर में बेहद गंभीर चोट और फ्रैक्चर आया है।

सायन अस्पताल में सर्जरी जारी, पुलिस जांच में जुटी

गंभीर हालत को देखते हुए महिला को तुरंत सायन हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नाजुक हालत के कारण पुलिस अभी तक महिला का आधिकारिक बयान दर्ज नहीं कर सकी है। मायके पक्ष को सूचना देकर पुलिस जांच में जुटी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News