संत रामपाल जी महाराज ने धर्मगुरुओं को शास्त्रार्थ के लिए किया आमंत्रित, गलत साबित करने पर 50 लाख रुपये का इनाम

Share

- Advertisement -

Haryana News: जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ने दुनिया भर के हिंदू धर्मगुरुओं, आचार्यों और मठाधीशों को ज्ञान चर्चा का खुला न्योता दिया है। इस आयोजन का उद्देश्य किसी को गलत ठहराना नहीं, बल्कि लोगों के सामने आदि सनातन धर्म का सही सच लाना है। दोनों पक्षों की यह बहस पूरी तरह धार्मिक ग्रंथों पर केंद्रित रहेगी।

साधना टीवी पर होगा ऐतिहासिक ज्ञान चर्चा का सीधा प्रसारण

यह विशेष ज्ञान चर्चा 3 और 4 अक्टूबर 2026 को साधना टीवी चैनल पर प्रसारित की जाएगी। दर्शक इसे शनिवार और रविवार शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक देख सकते हैं। संत रामपाल जी ने कहा कि इस संवाद में केवल चारों वेद, सूक्ष्म वेद, गीता, पुराण और रामायण जैसे प्रामाणिक सद्ग्रंथों के प्रमाण ही मान्य होंगे।

धार्मिक ग्रंथों के आधार पर फैसला करेगी देश की जनता

इस चर्चा के तहत संत रामपाल जी महाराज ने एक बड़ी घोषणा की है। यदि कोई भी धर्मगुरु उन्हें सद्ग्रंथों के आधार पर झूठा साबित करता है, तो वे उसे 50 लाख रुपये नकद देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी चर्चा में जनता ही निष्पक्ष जज होगी और वही तय करेगी कि सही ज्ञान किसके पास है।

सभी आमंत्रित धर्मगुरुओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, फेसबुक या इंस्टाग्राम के जरिए अपना पक्ष रखने की पूरी छूट दी गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सत्य की स्थापना के लिए कितने विद्वान आगे आते हैं। इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक संवाद को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News