शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और 500 अज्ञात पर एफआईआर, जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

Share

- Advertisement -

Mumbai News: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गांधी, अंबेडकर और नेहरू को देश की सामाजिक विरासत के तीन प्रमुख स्तंभ बताया। वहीं मुंबई के शिवाजी पार्क में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुलिस ने आयोजकों और करीब 500 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

गांधी जयंती पर शिवाजी पार्क में हुआ था विरोध प्रदर्शन

सीजेपी ने शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की और मंच पर गांधी-अंबेडकर के विचार प्रदर्शित किए।

स्थानीय निवासी की शिकायत के बाद शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार यह मामला भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस कानून के तहत गैर-कानूनी जमावड़े का है। इसमें सरकारी अधिकारी के आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने के आरोप शामिल हैं।

मांग पूरी न होने पर जंतर-मंतर पर दी आंदोलन की चेतावनी

एफआईआर दर्ज होने के बाद अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर नई चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इस आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने का दावा किया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News