Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने स्कूल शिक्षा विभाग में इतिहास शिक्षक के 86 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने दस्तावेज सत्यापन के बाद 85 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया, जबकि एक पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने से खाली रह गया।
आयोग के अनुसार शिक्षा निदेशालय की मांग पर पोस्ट कोड-26025 के तहत 9 अप्रैल को विज्ञापन निकाला गया था। भर्ती प्रक्रिया में कुल 2,648 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके बाद 6 जुलाई 2026 को आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा में 2,152 उम्मीदवार शामिल हुए और 496 अनुपस्थित रहे।
लिखित परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर 217 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। आयोग ने 16 और 19 अगस्त 2026 को दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी की। पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होने के बाद 85 सफल अभ्यर्थियों की अंतिम सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई।
आयोग ने स्पष्ट किया कि एससी डब्ल्यूएफएफ श्रेणी का एक पद योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण रिक्त रहा है। राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर आगे की सिफारिश के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को जल्द भेजे जा रहे हैं।
सचिव ने कहा कि रिजल्ट तैयार करने में पूरी सतर्कता बरती गई है, लेकिन किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा। चयनित उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
- 26025000008, 26025000015, 26025000018, 26025000035, 26025000064, 26025000068, 26025000071, 26025000083, 26025000138, 26025000144
- 26025000187, 26025000188, 26025000199, 26025000228, 26025000259, 26025000308, 26025000309, 26025000372, 26025000512, 26025000554
- 26025000722, 26025000786, 26025000920, 26025000966, 26025000973, 26025001015, 26025001018, 26025001045, 26025001050, 26025001135
- 26025001170, 26025001177, 26025001183, 26025001188, 26025001189, 26025001194, 26025001210, 26025001218, 26025001226, 26025001239
- 26025001288, 26025001307, 26025001419, 26025001477, 26025001509, 26025001513, 26025001514, 26025001525, 26025001535, 26025001540
- 26025001544, 26025001629, 26025001636, 26025001639, 26025001643, 26025001647, 26025001667, 26025001732, 26025001765, 26025001804
- 26025001806, 26025001807, 26025001839, 26025001841, 26025001874, 26025001899, 26025001966, 26025001998, 26025002063, 26025002183
- 26025002231, 26025002308, 26025002368, 26025002386, 26025002404, 26025002411, 26025002436, 26025002458, 26025002521, 26025002563
- 26025002570, 26025002584, 26025002594, 26025002600, 26025002603