त्योहारी सीजन में शिमला के बालूगंज में चाशनी में मिले कॉकरोच, दो क्विंटल मिठाई नष्ट और सोलन में कई सैंपल भरे

Share

- Advertisement -

Shimla News: त्योहारी सीजन के दौरान शिमला के बालूगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकान में चाशनी के भीतर कॉकरोच मिलने पर दो क्विंटल दूषित मिठाइयों को मौके पर नष्ट करवाया गया। विभाग ने गुणवत्ता जांच के लिए सात सैंपल प्रयोगशाला भेजे हैं।

सहायक आयुक्त डॉ. विजया और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा की टीम ने बालूगंज बाजार में विभिन्न दुकानों का सघन निरीक्षण किया। टीम ने रंगीन रसगुल्ला, बर्फी, मिल्क केक और देसी घी जैसी मिठाइयों के नमूने एकत्र किए। अधिकारियों ने सभी मिठाई विक्रेताओं को फूड सेफ्टी नियमों और तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

सोलन में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए चार सैंपल

रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोलन शहर में भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की धरपकड़ तेज कर दी है। विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग बाजारों से खुले पनीर, बेसन की बर्फी और ताजे दूध के कुल चार नमूने एकत्रित कर जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजे हैं।

नगर निगम खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अतुल कायस्थ ने स्पष्ट किया कि लैब टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में किसी भी हाल में मिलावटी और बासी मिठाइयां बेचने की अनुमति नहीं मिलेगी। मानकों का उल्लंघन करने वाले सभी व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News