पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा, देशवासियों की खुशहाली की मांगी दुआ

Share

- Advertisement -

Una News: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका. उन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने पंजाब और पूरे देश के लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

परगट सिंह के साथ कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मंदिर परिसर में उपस्थित रहे. धार्मिक यात्रा के दौरान पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर और सांसद गुरजीत सिंह औजला विशेष रूप से मौजूद थे.

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में हुआ पूजन

माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना के समय पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, ब्रह्म मोहिंद्रा, संगत सिंह गिलजियां और शाम सुंदर अरोड़ा भी शामिल रहे. सभी नेताओं ने प्रदेशवासियों की तरक्की और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की.

इसके अलावा पूर्व विधायक इंदु बाला, पवन आदिया और मिक्की डोगरा समेत कांग्रेस के कई अन्य प्रमुख नेताओं ने भी माता के दर्शन किए. दर्शन-पूजन के बाद नेताओं ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया.

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News