जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला, सुक्खू सरकार में विकास कार्य ठप और राज्य पर बढ़ा कर्ज

Share

- Advertisement -

Kangra News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रविवार देर रात नूरपुर पहुंचे. लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विधायक रणवीर सिंह निक्का की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस ने बदले की भावना से काम शुरू कर दिया. कैबिनेट गठन से पहले ही भाजपा सरकार के समय खोले गए कई संस्थानों को आनन-फानन में बंद कर दिया गया.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसी कार्रवाई पहले कभी नहीं हुई. संस्थानों को बंद करने से पहले उनकी कोई समीक्षा तक नहीं की गई. नए जिलों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पुरानी गारंटियां पूरी न होने के कारण अब लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है.

राज्य पर बढ़ते कर्ज और चुनावी नतीजों पर कही बात

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने चार साल के दौरान उतना कर्ज लिया है, जितना राज्य की पिछली छह सरकारों ने मिलकर भी नहीं लिया था. एक तरफ प्रदेश पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सभी प्रमुख विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं.

उन्होंने दावा किया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में जनता ने सत्ताधारी दल को पूरी तरह नकार दिया है. जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य की जनता कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाकर भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से दोबारा सत्ता में लाएगी.

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News